दरभंगा, मई 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय सभागार में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें सांसद डॉ. ठाकुर ने पूर्व की बैठक में लिए गए प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को और अधिक संवेदनशील एवं सक्रिय होने का निर्देश दिया। सांसद ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलायें। चौक-चौराहों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बैनर-होर्डिंग लगाए जाएं तथा शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन जांच अभियान तेज किया जाए। हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करायें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी सड़कों पर संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां संकेतक लगाने का निर्देश दिया। म...