महाराजगंज, जनवरी 5 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में बन रहा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का काम तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार पहले चरण का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा, जबकि सभी चरणों के पूर्ण होने के बाद आगामी दिसंबर तक चेक पोस्ट पूरी तरह संचालन में आ जाएगा। भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का कार्य तीन चरणों में चल रहा है। पहले चरण में कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, पैसेंजर टर्मिनल भवन व बाउंड्री निर्माण का कार्य शामिल है। इसमें कार्गो व वेयरहाउस से जुड़ा काम लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में यात्रियों व आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक उपयोगिता भवन, दुका...