देहरादून, मार्च 5 -- देहरादून। महापौर सौरभ थपलियाल ने गुरुवार को नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की गतिविधियों और उनके रूट कवरेज की समीक्षा की गई। निरीक्षण में कुछ वाहनों की रूट कवरेज पोर्टल पर अपेक्षाकृत कम दिखाई देने पर महापौर ने अधिकारियों से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए कर्गी मैकेनाइज्ड ट्रांसफर प्लांट और शीशमबाड़ा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में चल रहे कार्यों की स्थिति भी देखी और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।कुछ व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर महापौर ने नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ICCC शहर की निगरानी का अहम केंद्र है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवा...