गाजीपुर, मार्च 7 -- गाजीपुर (सादात)। बहरियाबाद कस्बे के निवासी प्रोफेसर फुरकान कमर को इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। इस खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रोफेसर कमर उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमर अहमद (एडवोकेट) के इकलौते पौत्र हैं और उनके पिता सुल्तान अहमद एक किसान थे। अपनी प्रारंभिक शिक्षा बहरियाबाद के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त करने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ चले गए। गांव के लोग उन्हें 'परवेज' उपनाम से भी जानते हैं। उनका विवाह बहरियाबाद निवासी और कश्मीर विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर मशीरुल हक की पुत्री अर्शिया से हुआ है। मशीरुल हक की कश्मीर में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रोफ...