बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। द हेज़लमून स्कूल में विलियम शेक्सपीयर के जन्मदिवस पर मोनोलॉग एवं सोनेट प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने आकर्षक कास्ट्यूम में अपने भावपूर्ण अभिनय, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। मोनोलॉग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्नेलियन हाउस ने प्रथम, एमेरल्ड हाउस ने द्वितीय तथा सफायर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनेट प्रतियोगिता में सिट्रिन हाउस ने प्रथम, कार्नेलियन हाउस ने द्वितीय स्थान तथा एमेरल्ड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल कहा कि विलियम शेक्सपीयर केवल एक लेखक नहीं, बल्कि मानव भावनाओं के महान ज्ञाता थे। यह भी पढ़ें- मैथिली बाल साहित्य समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...