इंटर हाउस फुटबॉल मैच में टैगोर हाउस चैंपियन बना
मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी। जीडी गोयनका स्कूल में 30 अप्रैल को इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का राधाकृष्णन हाउस व टैगोर हाउस के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों में कड़ी टक्कर के बाद, टैगोर हाउस 2-1 से विजयी रहा। टैगोर हाउस के खिलाड़ी दानिश और शाह फैज़ल ने क्रमशः 15वें ,19वें मिनट में गोल दागकर टैगोर हाउस को बढ़त दिला दी। जबकि राधाकृष्णन हाउस के खिलाड़ियों ने यश राज के बदौलत सिर्फ एक गोल दाग पाई, जिससे टैगोर हाउस ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को उनके शानदार प्रदर्शन और टीम वर्क के लिए सम्मानित किया गया। टीम को ट्रॉफी से नवाजा गया। डाइरेक्ट प्रीति गुप्ता ने टैगोर हाउस को बधाई दी। साथ ही राधाकृष्णन हाउस को भी शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.