बगहा, मई 10 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयसेंट जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में रविवार को सीनियर बॉयज इंटर-हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का अत्यंत उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। दोपहर में खेले गए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के भीतर जीत का जुनून और अद्भुत खेल भावना देखने को मिली। दिन का पहला मुकाबला ग्रीन हाउस बनाम रेड हाउस के बीच खेला गया। रेड हाउस की ओर से सुशांत ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए एक शानदार गोल किया और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जिसका जवाब ग्रीन हाउस के मानव ने मैच के अंतिम क्षणों में एक सधे हुए गोल के साथ देकर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। यह भी पढ़ें- इंटर-हाउस फुटबॉल में दो मैच हुए ड्रॉ अंतत: यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ​इसके तुरंत बाद ब्लू हाउस और गोल्ड हाउस के बीच दूसरा कड़ा मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच के पहले हा...