हरिद्वार, मई 24 -- शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल रावली महदूद में आयोजित इंटर हाउस स्पोर्ट्स एक्टिविटी के तहत यमुना हाउस और गंगा हाउस के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। अंतिम ओवर तक चले मैच में यमुना हाउस ने गंगा हाउस को शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगा हाउस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 112 रन का लक्ष्य खड़ा किया। कप्तान शिवांश ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुना हाउस की टीम ने दबाव के बीच धैर्य बनाए रखा। कप्तान अभि ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। यह भी पढ़ें- इंटर हाउस क्रिकेट मुकाबले में यमुना हाउस विजेता अंतिम ओवर में मैच बेहद रोमांचक हो गया, लेकिन यमुना हाउस के बल्लेबाजों ने सूझबूझ के साथ लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। मैच के समापन पर विद्यालय की ...