चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर। आगामी 12 अप्रैल को जापान शोतोकान कनिनजूकू कराटे डू एसोसिएशन ओडिशा के द्वारा जटनी खुर्धा के बीजू पटनायक मल्टी पर्पस इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली थर्ड इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम वाडो रियु स्पोर्ट्स कराटे स्कूल की 21 सदस्यीय टीम शनिवार को रेनशी कमल पति के नेतृत्व में ओडिशा के लिए रवाना हो गई। इस कराटे चैंपियनशिप में मेजबान उड़ीसा के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग एवं वेट कैटेगरी में अपना कौशल दिखाएंगे। रेनशी कमल पति ने बताया कि टीम की तैयारी काफी अच्छी हुई है और इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के साथ अधिक संख्या में मेडल जीतने की पूरी संभावना है। उ...