इंटर स्कूल फुटबॉल का खिताब माउंट लिटेरा ने जीता
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राजेश बंसल मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को माउंट लिटेरा जी स्कूल बोचहां में हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। फाइनल मुकाबला माउंट लिटेरा जी स्कूल और जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। माउंट लिटेरा जी स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।समापन समारोह में स्कूल के चेयरमैन महैंक बंसल और प्रिंसिपल माइकल थॉमस ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत में फिजिकल टीचर राहुल चौरसिया ने रेफरी और सहयोगियों को सम्मानित करते हुए पूरे आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.