नैनीताल, फरवरी 26 -- भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल में गुरुवार को इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शबाना और प्रधानाचार्य कमल चंद ने किया। प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अव्वल रहे 50 प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल को भी अपने जीवन में लाने की बात कही। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य ममता बृजवासी, प्रेरणा जोशी, रंजन नेगी, ज्योति दुर्गापाल, प्रियंका, संजना, गीतांजलि, आरती मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...