हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले दो दिवसीय बालकों की इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप मंगलवार को संपन्न हुई। 25 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने अंडर-12, 15 व 19 वर्ग में सिंगल्स-डबल्स मुकाबले खेले। गुरुकुल इंटरनेशनल ने सबसे ज्यादा खिताब जीते। अंडर-15 सिंगल्स में दीक्षांत इंटरनेशनल के दशमय गंगोला, अंडर-12 डबल्स में निर्मला कॉनवेंट की दक्ष-अर्जुन जोड़ी और अंडर-12 सिंगल्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ विजेता रहे। शैमफोर्ड स्कूल प्रबंधक दयासागर बिष्ट, पीसीए महासचिव मणिपुष्पक जोशी आदि मौजूद रहे। विजेताओं को ट्रॉफी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.