धनबाद, मई 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को क्विज ऑर्बिट इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अपनी बुद्धिमता व तीव्र उत्तर देने की क्षमता से लोगों को प्रभावित किया। सीनियर ग्रुप में धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद पब्लिक हीरक ब्रांच दूसरे स्थान पर रही। वहीं जूनियर ग्रुप में विवेकानंद विद्यालय झरिया के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच केजी आश्रम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, खेल, गीत-संगीत, समसामयिक घटनाएं समेत अन्य क्षेत्रों से प्रश्न पूछे गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- बीएनटी स्कूल में तीन दिवसीय इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता संपन्न मौके पर क...