सीवान, मार्च 24 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय कृत उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज चैनपुर में इंटर की परीक्षा में छात्राओं का दबदबा रहा। इंटर साइंस में अनुष्मा कुमारी ने 443, बेबी रोजी फातिमा ने 424 व जलधीजा कुमारी ने 348 अंक प्राप्त किया है। अनुष्का स्थानीय निवासी और समाज सेवी गोपाल जी पांडेय की पुत्री है। उसने बताया कि वह आगे चलकर आईटी सेक्टर में बेहतर कार्य करना चाहती है, जबकि पिता की इच्छा है कि वह मेडिकल की तैयारी करें और डॉक्टर बने. वहीं रोजी फातमा भी आगे चलकर आईटी सेक्टर में जाना चाहती है। गोपालजी पांडेय की दूसरी पुत्री जलधीजा कुमारी भी आईटी सेक्टर में जाना चाहती है..। इन छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से स्थानीय लोगों में काफी खुशी की लहर है। सभी छात्राएं राजकीय कृत हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज चैनपुर की छात्रा है। इन छात्राओं ने सफलता का ...