कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने सम्मानित किया। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सदलपुर में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कला में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर 12वीं में अभिलाषा कुमारी (350 अंक), शिवानी कुमारी (335 अंक), आशा कुमारी (332 अंक) तथा कला संकाय में संजली कुमारी (349 अंक) को सम्मानित किया।वहीं 10वीं कक्षा में बबीता कुमारी(464 अंक), अमित कुमार (450 अंक) एवं काजल कुमारी (445 अंक) ने शानदार सफलता प्राप्त की। मौके पर विधान पार्षद ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को...