लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर लखीसराय जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षाओं के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों का चयन कर प्रस्ताव भेजा गया है। इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं को मिलाकर जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इंटरमीडिएट सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा 2026 में जिले से कुल 19,225 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में 27 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इंटर परीक्षा में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों की संख्या सर्वाधिक है। विज्ञान संकाय में कुल 13,810 परीक्षार्थी परीक्...