खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट व मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा दो मई से ली जाएगी। परीक्षा को लेकर केन्द्र निर्धारित की गई है। बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षा दो से 11 मई तक चलेगी। जिसमें करीब 13 सौ परीक्षार्थी शामिल कराए जाएंगे। जिसके लिए शहर स्थित शहर के जेएनकेटी इंटर स्कूल व एसआर इंटर स्कूल को केन्द्र बनाया गया है। इधर मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा दो से आगामी छह मई तक चलेगी। जिसमें करीब 15 सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसके लिए शहर स्थित उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मथुरापुर, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, चन्द्रनगर व उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, सन्हौली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में 8 केंद्र पर होगी मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक...