अररिया, अप्रैल 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विशेष व कम्र्पामेंटल परीक्षा का प्रोग्राम की तिथि जारी कर दिया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि इंटमीडिएट विशेष व कंर्पाटमेंडल की परीक्षा दो से 11 मई तक विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से शुरु होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से होगी। इसके लिए विद्यार्थी को आधा घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। बिलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी परिस्थति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल का शेड्यूल जारी, जानें कब किस विषय का होगा एग्जाम

हिंदी हिन्दुस्तान ...