सीवान, मार्च 24 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पटेरा गांव के मुन्नी शाही व अरुण शाही की पुत्री नव्या कुमारी ने बिहार बोर्ड से इंटर कॉमर्स की परीक्षा में जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमिडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसमें गोरख सिंह महाविद्यालय की छात्रा नव्या कुमारी ने वाणिज्य विषय में 461 अंक लाकर अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है। नव्या की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। नव्या की प्रारंभिक शिक्षा उमाशंकर चम्पा देवी डीएभी पब्लिक स्कूल में हुई। जबकि इंटर कॉमर्स की पढ़ाई गोरख सिंह महाविद्यालय में किया है। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अरुण शाही, चाचा विजय शाही, मां मुनी देवी सहित गुरुजनों को दी है। नव्या आगे चलकर सीए बनना चाहती है। नव्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.