कानपुर, फरवरी 16 -- रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025-26 में सीएसजेएमयू के छात्र अभिषेक ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ के पुरुष वर्ग में यह मुकाम हासिल किया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) अभिषेक ने यह दौड़ महज 28 मिनट 42 सेकेंड में पूरी कर विश्वविद्यालय के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पहला मौका है, जब सीएसजेएमयू के किसी छात्र ने आल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि की जानकारी एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित ने दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने स्वर्ण पदक प्राप्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.