सीतामढ़ी, मार्च 25 -- पिपराही। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनकौल में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट की परीक्षा में 400 से ज्यादा अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।छात्र-छात्राओं को मेडल,बैग,डिक्शनरी तथा अभ्यास पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।स्कूल के हेडमास्टर संजीव कुमार ने कहा कि प्रतिभाओ को सम्मान मिलने से उनका मनोबल ऊंचा होता है।तथा और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन कर रहें हैं।सम्मानित होने वालों में अंजुम आरा,साहरीन खातुन,मो.तालीम,नाजिया खातुन, अनीसा खातुन,मो. शौकत तथा हिमांशु कुमार शामिल है। समारोह को शिक्षक कृष्ण मुरारी,रत्नेश कुमार,सुप्रिया कुमारी, रा...