बेगुसराय, मार्च 24 -- वीरपुर, निज संवाददाता। इंटर के रिजल्ट में वीरपुर के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। परीक्षा में शामिल अधिकतर बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। बीपीएस प्लस टू स्कूल वीरपुर के 119 बच्चों ने विज्ञान संकाय में परीक्षा दी थी। इसमें 101 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। यहां के छात्र प्रभात कुमार ने 466 अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव पाया। जबकि कला संकाय में 111 बच्चों में से 45 प्रथम श्रेणी से पास किए। अलविया आफरीन ने 451,शमीमा खातून ने 431 व रजनी अमन 422 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। वाणिज्य संकाय में सभी 5 बच्चे पास हो गए। इसमें अर्णव शांडिल्य को सर्वाधिक 419 अंक मिले। पर्रा स्कूल से विज्ञान संकाय में 121 में 98 व कला में 107 में 35 बच्चे प्रथम श्रेणी से सफल हुए। विज्ञान संकाय में सुमित कुमार को सबसे अधिक 431 अंक ...