एटा, अप्रैल 23 -- गुरुवार को यूपी बोर्ड से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें एटा की बालिकाओं ने हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में और बालकों ने इंटरीडिएट की टॉप-10 सूची में बाजी मारी है। जनपद ही हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में 17 बालिकाओं और सात बालकों ने स्थान बनाया है। इसमें जिला टॉपर शालिनी के अलावा बर्तिका, वैष्णों, साक्षी, डिम्पल दक्ष, अन्नू, दिव्यांशी, प्रिया, भूमिका, प्रिसिंस, छवि, अनामिका, अंशिका, याशिका सिंह, राखी, शिवानी यादव, शिवांगी यादव, वैष्णवी छात्राएं शामिल हैं। बालकों में आयुष कुमार, देवेश कुमार, अर्जुन सिंह, रामवीर, आदेश कुमार, ऋषभ राठौर, अग्रज शाक्य शामिल है।वहीं इंटरमीडिएट की टॉपटेन सूची में जिला टॉपर बालक विशेष राजपूत के अलावा दीपक कुमार, ब्रहमशांत यादव, विवेक, युवराज, लक्ष्मन सिंह, कान्हा और बालिका...