भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इंटर में फेल होने से परेशान छात्र ने एक्सपायरी दवा की कई गोली एक साथ खा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बांका जिले के अमरपुर के रहने वाले 18 साल के छात्र कृष कुमार की बुधवार को मायागंज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक छात्र के पिता विक्रम कुमार ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि इंटर में असफल होने के बाद से ही उनका बेटा चिंतित रहने लगा था। 15 जून को घर पर खाना खाने के बाद उनका बेटा अपने कमरे में सोने चला गया। उसी दौरान उसने एक्सपायरी दवा खा ली। वह उल्टी करने लगा। कृष के बड़े पापा टॉयलेट जा रहे थे तो उन्होंने कृष को उल्टी करते देखा। फिर सभी लोग वहां पहुंचे। उसे पहले अमरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पत...