फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा ने इंटर में फेल होने पर जहर खा लिया। छात्रा ने घर में ही रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत जब बिगड़ी तो दो दिन तक पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद भी सुधार न होने पर शनिवार की शाम को छात्रा को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। लोहिया अस्पताल में लापरवाही की हद हो गयी। बिना पर्चा बनाये उसका इलाज शुरू कर दिया गया और उसे बकायदा वार्ड में भी शिफ्ट किया गया। वार्ड में जब छात्रा को भर्ती देखा तो पता चला कि उसका पर्चा ही नहीं बना है। इसको लेकर अस्पताल की व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हुये। इमरजेंसी में जो डाक्टर डयूटी कर रहे थे उनकी लापरवाही को लेकर खासा बखेड़ा खड़ा हो गया। बाद में पर्चा बना िदया गया । अब छात्रा की हालत में सुधार है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.