भागलपुर, अप्रैल 2 -- वैदिक जागृति मंच द्वारा एके गोपाल कॉलेज के प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा, बीडीओ संजीव कुमार, नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू, मुरारका कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वैदिक जागृति मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, पौधा देकर सम्मानित मंच द्वारा किया गया। वैदिक जागृति मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के 230 छात्र-छात्रा को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...