मधुबनी, अप्रैल 13 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। इंटर में नामांकन को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। जिला मुख्यालय के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की आवाजाही बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बीच छात्र अपनी पसंद के अनुसार स्कूलों का चयन कर रहे हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन भी नामांकन की तैयारी में जुटा है। जिला मुख्यालय स्थित वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय, शिवगंगा प्लस टू उच्च विद्यालय, एसएन प्लस टू उच्च विद्यालय और पंडौल प्लस टू उच्च विद्यालय में नामांकन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन स्कूलों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी जा रही है, जहां वे शिक्षकों और कर्मियों से जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन भर रहे हैं। यह भी पढ़ें- इंटर में नामांकन में प्लस टू विद्यालयों में छात्रों की बढ़ी सक्रियता डीपीओ माध्यमिक शिक्षा क...