रिषिकेष, मई 13 -- सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने परचम लहराया है। छात्र-छात्राओं ने 90 से लेकर 98 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि स्कूल और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में जमकर जश्न मनाया गया। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार को 12वीं के रिजल्ट भी जारी कर दिए। छात्रों ने 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजा कर तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। इस कड़ी में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने एक बार फिर सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह भी पढ़ें- डीएसबी के होनहारों ने फिर लहराया परचम विगत पांच साल से 12वीं में क्षेत्र के विद्यालय के छात्र-छात्राएं बेह...