औरंगाबाद, मार्च 24 -- इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। भले ही ये छात्र राज्य या जिला स्तर की टॉप सूची में स्थान नहीं बना सके, लेकिन 70 से 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर इन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बने हैं। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव के छात्र रविशंकर ने 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत हासिल किया और क्षेत्र का मान बढ़ाया। रविशंकर के पिता विनोद ठाकुर बाहर रहकर कार्य करते हैं, जबकि माता पूनम देवी गृहिणी हैं और उनका निवास चंदेल बिगहा में है। रविशंकर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया तथा भविष्य में एनडीए में शामिल होकर...