घाटशिला, अगस्त 30 -- धालभूमगढ़। पटनायकसोल स्थित इंटर महाविद्यालय गंगा नारायण देव में भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में महाविद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रारंभ होने के पूर्व मेजर ध्यानचंद की छवि पर माल्यार्पण किया गया । महाविद्यालय में लड़कों को लड़कों की टीम के साथ तथा लड़कियों को लड़कियों की टीम के साथ खेल प्रतियोगिता करवाई गई। 400 मीटर की लड़कों की दौड़ में शिवा हांसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बैद्यनाथ हांसदा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मी के लड़कों की दौड़ में सारजन मांडी ने पहला स्थान तथा दूसरा स्थान मनसा राम मांडी ने एवं शिवा हांसदा को तीसरे स्थान से संतुष्ट करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Munger News:...