कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कम से कम पांच ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण करें जो उनके ब्लॉक में न हों। यहां एमडीएम से लेकर सभी तरह की स्कूल सम्बंधी सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें 20 से अधिक बिंदु शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि बीईओ के स्तर से स्कूल के सम्बंध में मिली रिपोर्ट के आधार पर चौबेपुर ब्लॉक की एक प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है। यहां विभिन्न प्रकार की धनराशि का उपयोग नहीं किया जा रहा था। दो प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक की अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने के अलावा एक को चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...