मुंगेर, फरवरी 27 -- तारापुर,निज संवाददाता। तीन दिवसीय इंटर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। टूर्नामेंट का संयुक्त आयोजन एमजीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा आईपीए एजुकेशन डिवीजन,बिहार के सहयोग से किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज और नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों की उत्सुकता अंतिम क्षण तक बनी रही। फाइनल में शकुनी चौधरी कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 147 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.