पटना, जनवरी 7 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2026 का आयोजन 10 से 20 जनवरी 2026 तक सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए समिति ने तैयारी की है। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, संदेह या कठिनाई के त्वरित समाधान के लिए समिति स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष नौ जनवरी से सक्रिय हो जाएगा और 20 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कार्यरत रहेगा। परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए दूरभाष संख्या 0612-2232227 एवं 0612-2232257 जारी ...