आरा, मार्च 29 -- मिशन एडमिशन -इस सत्र में शाहाबाद के 15 प्रखंडों के नये डिग्री कॉलेजों में भी होगा नामांकन आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार बोर्ड इंटर (कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय) का रिजल्ट घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड के सफल अभ्यर्थी स्नातक में नामांकन कराने की तैयारी में जुट गये हैं। उनकी ओर से अभी से कॉलेजों का चयन करना शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक में रिकॉर्ड नामांकन होगा। दरअसल, शाहाबाद के चारों जिले भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के विद्यार्थियों की पहली पसंद इस बार भी वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत आने वाले अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज ही हैं। कम संख्या में विद्यार्थी ही अन्य विवि और राज्य के बाहर दाखिला कराना पसंद करते हैं। बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय म...