बांका, मार्च 24 -- बांका, वरीय संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में बांका जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष परिणाम में दिलचस्प रुझान देखने को मिला, जहां आर्ट और साइंस संकाय में लड़कों का दबदबा रहा, वहीं कॉमर्स संकाय में लड़कियों ने बाजी मारते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिक्षा विभाग के अनुसार करीब 85 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में सफलता पायी है। आर्ट संकाय में एमआरडी हाई स्कूल बांका के छात्र कमल कुमार ने 467 अंक (93.40%) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम पाया। दूसरे स्थान पर हाई स्कूल अमरोहा की नेहा कुमारी 463 अंक (92.60%) के साथ रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर हाई स्कूल पटवा श्रीपत्थर की वर्षा कुमारी ने 459 अंक (91.80%) प्र...