बांका, जनवरी 31 -- बांका, एक संवाददाता। इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी केन्द्राधीक्षकों, स्टैटिक दण्डाधिकारियों, गश्ती दण्डाधिकारियों, जोनल एवं सुपर जोनल दण्डाधिकारी-सह-उड़नदस्ता तथा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों का संयुक्त ब्रिफिंग समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना एवं सचिव, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से प्राप्त निदेश के आलोक में इन्टरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 का आयोजन दिनांक 02 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक (दिनांक 04.02.2026 एवं 08.02.2026 को छोड़कर) दोनों पालियों में किया जायेगा। प्र...