बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान शुक्रवार को नालंदा विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में दूसरी पाली की परीक्षा में गेट पर इंट्री करते वक्त एक फर्जी छात्र धराया। डीईओ ने बताया कि छात्र सुमन कुमार के बदले विकास कुमार परीक्षा में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। गेट पर सघन जांच के दौरान पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पहली पाली में भौतिकी की परीक्षा में 30 हजार 767 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 384 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भूगोल की परीक्षा में 11 हजार 275 शामिल हुए। जबकि, 217 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.