मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर 2023 की परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं की बारकोडिंग में गड़बड़ी करने के आरोप में फरार आरोपित को मिठनपुरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मुशहरी माधोपुर के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन डॉ. अजय कुमार ने मिठनपुरा थाने में दस मई 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 2023 में इंटर की वार्षिक परीक्षा के विभिन्न उत्तर पुस्तकियाओं की बारकोडिंग का कार्य जिला स्कूल में दो से 12 फरवरी 2023 को किया गया था। परीक्षा समिति के निर्देश पर जिला स्तर पर बारकोडिंग से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्यों की जांच में स्पष्ट हुआ कि दो फरवरी 2023 को हिन्दी (कोड-306) की उत्तरपुस्तिका की बारकोडिंग के दौरान सेक्रेसी पर्सन अहियापुर बा...