शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे 12वीं के छात्र पर रास्ते में युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्र को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मोहल्ला खलील शर्की निवासी हिमांशु तिवारी सोमवार को परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था। कनौजिया अस्पताल के पास तीन-चार युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि एक युवक ने धारदार हथियार से वार किया। हमले से बचने के लिए हिमांशु ने हाथ आगे कर लिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार करीब दो महीने पहले बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में घेरकर हमला किया गया। चौक कोतवाल अश्विनी कुमार ने बताया कि छात्र पर हमला हुआ है। तहरीर मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.