छपरा, जनवरी 31 -- 69 केंद्रों के पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश शहर के प्रेक्षा गृह में डीएम-एसपी ने की ब्रीफिंग छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में दो फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को शहर के प्रेक्षागृह में एक अहम ब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी 69 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से की।ब्रीफिंग के दौरान डीएम व एसएसपी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्राप्त गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी और स्पष्ट कहा कि परीक्ष...