भागलपुर, फरवरी 6 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा गुरुवार को तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। कहलगांव अनुमंडल के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 3313 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3257 छात्राएं उपस्थित रहीं, जबकि 56 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दोनों पालियों में शारदा पाठशाला परीक्षा केंद्र पर तीन, गणपत सिंह उच्च विद्यालय में दो, सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में 10, हिमालयन एकेडमी में एक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलगीगंज में चार, बीपी बर्मा कॉलेज में आठ, मध्य विद्यालय गांगुली में पांच, प्राथमिक विद्यालय बंदरा बगीचा में 18 तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशामुंडा में पांच परीक्षार्थी छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल मे...