भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 का शांतिपूर्ण आयोजन गुरुवार को जिले के 59 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में आईएससी के छात्रों ने फिजिक्स विषय की परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में आईए के छात्र भूगोल और आईकॉम के छात्र बिजनेस स्टडी की परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में 29172 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 467 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पहली पाली में 18323 परीक्षार्थी उपस्थित व 262 अनुपस्थित और दूसरी पाली में 10849 परीक्षार्थी उपस्थित व 205 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को नकल करने के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। प्रथम पाली के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे और द्वितीय पाली में दोप...