बगहा, फरवरी 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटर की परीक्षा सोमवार से जिले के 64 परीक्षा केदो पर शुरू हो गई। ओस चादर लपेटे सुबह में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया। काफी ठंडी होने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ साथ वीक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पहली बार आधार कार्ड दिखाकर छात्र-छात्राओं की एंट्री दी गई। इस दौरान कई छात्र छात्राएं आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचे थे, ऐसे में अभिभावकों ने फोटोकॉपी के दुकान में चक्कर लगाना शुरू कर दिया। कुछ केदो पर तो छात्राओं को प्रवेश दिया गया और अभिभावकों को कहा गया कि वह आधार कार्ड ले जाकर जमा कर दें। जिससे छात्र-छात्राओं को राहत मिली। इधर नगर के आमना उर्दू केंद्र पर दो छात्राओं के देरी से पहुंचने पर उन्हें एंट्री नहीं मिली। इसी प्रकार विपिन हाई स्कूल में तीन छात्रो के देरी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.