औरंगाबाद, फरवरी 6 -- औरंगाबाद। जिले के सभी 50 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में 20,607 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें 20,455 उपस्थित रहे और 152 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 18,332 परीक्षार्थियों में से 18,115 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 217 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से प्रारंभ है, जिसमें कुल 39,696 परीक्षार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.