बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश समय से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जूता-मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना भी वर्जित रहेगा। तदनुसार परीक्षार्थी जूता मोजा की जगह चप्पल पहजन कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे। इस संबंध में डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को गुरुवार को कारगिल विजय सभा भवन में निर्देश भी दिया गया है। ताकि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का आयोजन सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके। वहीं समिति द्वार...