छपरा, फरवरी 2 -- डीईओ ने 48 घंटे में मांगा जवाब छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दौरान सारण जिले में दो केंद्रों पर शिक्षकों की सामूहिक अनुपस्थिति सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। दोनों केंद्रों से कुल 23 शिक्षकों को 48 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।डीईओ ने इसे परीक्षा व्यवस्था से "खिलवाड़, लापरवाही और कर्तव्य विमुखता" बताते हुए कहा है कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्पष्टीकरण वाले पत्र में डीईओ ने कहा है कि एनआईसी से नियुक्ति के बाद भी सेंट जोसेफ एकेडमी, रामपुरा गड़खा (14 शिक्षक अनुपस्थित) जबकि एक शिक्षक को विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर भी केंद्र से गायब पाया गया। वही, सेंट जोसेफ एकेडमी, राय...