भागलपुर, मार्च 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय व इंटर महाविद्यालयों की सूची ओएफएसएस वेबसाईट पर अपलोड करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। वहीं 30 मार्च तक इसके संबंध में आपत्ति दर्ज करने की सूचना जारी की है। इंटररमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए जिन शिक्षण संस्थानों के विषयवार एवं संकायवार सीटों की संख्या से संबंधित सूची ओएफएसएस वेबसाइट पर 25 मार्च से अपलोड है। इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को अपलोड की गई सूची के संबंध में कोई आपत्ति है तो 30 मार्च शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति ई-मेल कर सकते हैं। समिति से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों के विषयवार एवं संकायवार सीटों की संख्या से संबंधित पूरी सूची को देखने ...