भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब जिले के उत्तीर्ण हुए छात्र इंटरमीडिएट या कक्षा 11 में नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। मध्य अप्रैल से ओएफएसस पर नामांकन के लिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। छात्रों को आवेदन के दौरान 20 संस्थानों में नामांकन के लिए विकल्प भरना होगा। छात्रों के आवासीय क्षेत्र और मैट्रिक परीक्षा में आए नंबर के हिसाब से संस्थान आवंटित किए जाएंगे।आवेदन शुरू होने से पहले छात्रों को तय करना होगा कि कौन से संकाय में नामांकन लेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार भागलपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटर कक्षा के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में करीब 67 हजार सीट पर नामांकन लिए जाएंगे। कई छात्रों ने अपने अभिभावक व शिक्षकों की मदद से विषय का चयन कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.