बगहा, मार्च 26 -- बगहा। कड़ी मेहनत, सच्ची लगन और मजबूत हौसले की मिसाल बनीं बगहा की छात्रा नसरीन प्रवीण ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने नासरीन से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नासरीन की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं, विशेषकर बेटियों के लिए साइकिल और पोशाक योजना, ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सांसद ने नासरीन को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। वहीं बगहा एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.