देवघर, अप्रैल 13 -- झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-15 टी 20 टूर्नामेंट में देवघर की अंडर-15 महिला टीम ने जमशेदपुर को 8 विकेट से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देवघर की चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत 14 अप्रैल मंगलवार को जसीडीह स्टेशन पर दिन के 11 बजे किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय झा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...